मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, वसं। फिडे (अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ) द्वारा एक फरवरी को जारी रेटिंग सूची में गुरुकुल शतरंज अकादमी के अंकित कुमार राज को 1521 और अर्णव राज को 1478 अंतरराष्ट्रीय रैपिड रेटिंग प्राप्त हुई है। अकादमी की सचिव शिवानी कर्ण व अभिषेक सोनू ने बताया कि फिडे हर माह की पहली तारीख को नई रेटिंग सूची जारी करता है। इससे पहले भी अकादमी के राजीव रंजन, रयान अनवर, रोहन कुमार, आदर्श राज, त्रिशांत कुमार आदि अंतरराष्ट्रीय रेटेड बन चुके हैं। अकादमी के अध्यक्ष दीपक प्रसाद सिंह ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में अकादमी ने दर्जनभर खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय रेटिंग दिलाई है। इस वर्ष 21 खिलाड़ियों को रेटिंग दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...