वरिष्ठ संवाददाता, अक्टूबर 3 -- हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में फरार चल रहे भोलू शाहपुरिया, सत्यम और आर्यन की मुश्किलें अब और बढ़ने वाली हैं। अदालत के आदेश पर तीनों को भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने अब उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुर्की से संबंधित औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इस सप्ताह में तीनों की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया पूरी किए जाने की संभावना है। अंकित बालियान हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद से भोलू शाहपुरिया, सत्यम और आर्यन फरार हैं। पुलिस की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन अभी तक तीनों पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। तीनों पर पुलिस पहले ही एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर चुकी है, लेकिन तीनों पुलिस के हाथ नहीं लगे...