वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 6 -- UP News: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो और पोस्ट का जाल पुलिस के लिए नई चुनौती बन गया है। हत्या की रात ही राहुल उर्फ भोलू के नाम से गोगी गैंग की ओर से हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था। इसके बाद भूपेंद्र ढींगरा के नाम से भी हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले वीडियो सामने आए। अब सत्यम के नाम से एक के बाद एक कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें दो और मर्डर करने और घर के बाहर 400 गोलियां चलाने जैसे दावे किए जा रहे हैं। दस दिनों में भड़काऊ पोस्ट और वीडियो प्रसारित करने के लिए 100 से अधिक फर्जी आईडी बनाने का मामला सामने आया है। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गोगी गैंग के नेटवर्क को पुलिस ने खंगालना शुरू कर दिया है। जांच में पुलिस को गै...