शामली, अगस्त 29 -- हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। करीब एक मिनट छह सेकेंड के इस फुटेज में अंकित के जिम से बाहर निकलने से लेकर कार के पास पहुंचते ही चार हमलावर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे है और घटना को अंजाम देकर पिस्टल लहराते हुए फरार होने तक की पूरी वारदात कैद है। गोलीबारी के बाद चारों हमलावर मौके से फरार होते भी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज को जांच का अहम आधार बनाते हुए हमलावरों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्तों की पड़ताल तेज कर दी है। यह भी पढ़ें- शामली पहुंचे एडीजी, अंकित हत्याकांड के खुलासे को लेकर कसी नकेलफुटेज में वास्तविकता सीसीटीवी फुटेज में अंकित बालियान हाथ में बैग लेकर बिल्कुल सामान्य ढंग से जिम से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। वह इत्मीनान से अपनी स्कार्पियो कार के पास पहुंच...