अंकित बने संघ के कानपुर जिला प्रचारक
कन्नौज, जून 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने कन्नौज जिले में सफलतापूर्वक चार वर्ष पूरे करने के बाद अंकित जी को कानपुर जिले का नया जिला प्रचारक नियुक्त किया है। प्रांत प्रचारक श्रीरामजी ने सभी जिला प्रचारकों की बैठक में इस घोषणा की और अंकित को कानपुर जिले का दायित्व सौंपा। कन्नौज में अपने कार्यकाल के दौरान अंकित जी ने संघ की गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। राम मंदिर कलश यात्रा, अक्षत पत्र वितरण, लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाता निकालो अभियान तथा हर गांव तक साइकिल यात्रा जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से उन्होंने जिले के खंडों और गांवों को संघ से जोड़ा। संघ के शताब्दी वर्ष में घर-घर संपर्क अभियान को सफल बनाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही। इसके अलावा उन्होंने प्रमुख जन गोष्ठियां और सामाजिक सद्भाव बैठकें आयोजित कर संघ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.