नैनीताल, मार्च 22 -- भवाली। नगर के टीआरसी परिसर में रविवार को राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन आयोजित कर रॉयल वाल्मीकि आर्मी ने संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए अंकित सिंह को नैनीताल का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल चावरिया का अंकित सिंह, पूर्व जिला मंत्री प्रकाश आर्या और वाल्मीकि समाज के लोगों ने स्वागत किया। इस मौक पर विधायक सरिता आर्या, पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या, वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष राजन लाल, यूपी के दर्जाधारी प्रदीप गहलोत, जिला पंचायत सदस्य गाजियाबाद रवि कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष नीमा बिष्ट, संजय वर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...