अंकित बने गुर्जर सद्भावना सभा के मंडल अध्यक्ष
मुजफ्फर नगर, मई 25 -- युवाओं और किसानों की आवाज उठाने वाले भारतीय किसान यूनियन तोमर के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर को गुर्जर सद्भावना सभा ने मंडल अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। गुर्जर सद्भावना सभा के शीर्ष पदाधिकारियों और समाज के प्रबुद्ध जनों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल चौधरी कप्तान सिंह के पुत्र अंकित गुर्जर के निज आवास पर पहुंचा, जहां समाज की परंपरा के अनुसार उनका जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही विधिवत रूप से उन्हें मंडल की कमान सौंप कर समाज की उन्नति की एक नई जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अंकित गुर्जर ने हमेशा धरातल पर रहकर युवाओं को सही दिशा देने और किसानों के हक की लड़ाई को मजबूती से लड़ने का काम किया है। गुर्जर सद्भावना सभा में उनकी यह नियुक्ति समाज में आपसी भाईचारे, एकजुटता और सामाजिक चेतना को एक नई धार देगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.