देवघर, दिसम्बर 22 -- सोमवार को ज़िला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. संचयन, अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. मो. शाहीद की अध्यक्षता में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मधुपुर टीयू में इलाजरत 10 टीबी मरीज को मधुपुर के शिवा राइस मिल के प्रोपराइटर अंकित कुमार लच्क्षीरामका द्वारा गोद लिया गया। सभी टीबी मरीजों को फ़ूड बास्केट प्रोटीन युक्त आहार का वितरण किया गया। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी द्वारा बताया गया की लोगों में प्रोटीन की कमी के कारण टीबी के मरीजों में बढ़ोतरी हो रही है। इसके लिए आम जन से आग्रह किया की आगे आएं और टीबी के मरीजों को गोद लेकर प्रोटीन युक्त आहार वितरण करके पुण्य का भागी बनें। साथ ही समाज और आस-पड़ोस से टीबी को मुक्त करें। मौके पर डॉ. इक़बाल ख़ान, डॉ. गोपाल पंडित, कुमार अभिषेक, आलोकनाथ, नीरज कुमार, साकिर आलम समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्द...