चम्पावत, जुलाई 6 -- चम्पावत। जिला मुख्यालय के खर्ककार्की मडलक निवासी होनहार छात्र अंकित कुमार ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की कक्षा नौवीं की प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया 973वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय में पढ़ रहे अंकित की इस उपलब्धि से परिवार और खर्ककार्की-चाराल क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। अंकित ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता कमल किशोर और संगीता देवी, छोटे भाई विकास, मामा और गुरुजनों को दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.