मुरादाबाद, अप्रैल 6 -- सर सैय्यद एसोसिएशन सोशल वेलफेयर सोसाइटी इस्लाम नगर सर सैय्यद नगर स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें माय भारत युवा कार्यक्रम, खेल मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर अंकित कुमार गौर के दिल्ली में स्टेट डायरेक्टर पद पर तबादले एवं पदोन्नति पर उनका सम्मान व विदाई दी गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद आबिद ने की। इस दौरान उन्होंने अंकित कुमार गौर के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर एडवोकेट सलमा, मोहम्मद शोएब, सोनी, आलशिफा, सदफ, हाफिज अब्दुल्ला रिहान, मोहम्मद समी, हाफिज उवैस सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...