सहारनपुर, जून 2 -- सहारनपुर। भूतेश्वर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रही एसबीबीए अंडर-12 समर क्रिकेट लीग में मंगलवार को टीम एन और टीम एम के बीच रोचक मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम एन ने 15 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 143 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम एन की ओर से अंकित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 86 रन बनाए और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। जतिन ने 14 रन का योगदान दिया। जवाब में टीम एम के गेंदबाज लक्ष्य ने दो विकेट हासिल किए। 144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम एम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 120 रन ही बना सकी। यह भी पढ़ें- अदरिक की पारी से प्राइम एनलाइटेन नौ विकेट से जीता वरुण ने 58 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। गेंदबाजी मे...