वाराणसी, जून 6 -- वाराणसी। जनपद के होनहार हॉकी खिलाड़ी अंकित यादव का चयन उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से संचालित रामपुर खेल छात्रावास में हुआ है। विकास इंटर कालेज का छात्र अंकित गोलकीपर पोजिशन हैं। कई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की तरफ से शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। अंकित इदरीस अहमद की देखरेख में परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में हॉकी का प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। आयर बाजार निवासी अंकित के पिता रामजन्म यादव प्राइवेट गार्ड हैं। मां उर्मिला देवी ग्रहणी हैं। यह जानकारी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एके सिंह ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...