रुडकी, दिसम्बर 15 -- भारत विकास परिषद समर्पण की ओर से सोमवार को ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल पनियाला रोड शिवपुरम में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत अंकित कुमार और इंदु देवी को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा के लिए यशिका, आयुष, हेमा, अक्षत को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल संस्थापक प्रबंधक राष्ट्रपति पुरस्कृत पूर्व प्रधानाचार्य बासुदेव पंत ने सभी का पुष्प गुच्छ से सम्मान करके किया। शाखा अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि भारत विकास परिषद समर्पण यथो नाम: तथो काम: के उद्देश्य को लेकर अपने निर्धारित पांच सूत्रों पर काम करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...