जौनपुर, मार्च 11 -- जौनपुर। सिरकोनी ब्लाक के बहादुरपुर गांव निवासी भारतीय सेना से अवकाश प्राप्त एवं बैंक आफ इंडिया तमिलिया ब्रांच के हेड कैशियर जेडी यादव की पुत्री अंकिता यादव का चयन इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेट पद पर हुआ है। उन्हें आल इंडिया रैंक (एआईआर) 3 मिला है। वह चेन्नई में आफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी ज्वाइन करेंगी और इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट के तौर पर कमीशन होंगी। अंकिता की इस उपलब्धि पर उनके बड़े पिता सुबेदार यादव एडवोकेट, भाजपा सिरकोनी मंडल उजाध्यक्ष करुणा सागर चौबे समेत अन्य शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते अंकिता को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.