रिषिकेष, मार्च 29 -- अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर रविवार को एक बार फिर अंकिता न्याय यात्रा संघर्ष मंच ने मोर्चा खोल दिया। मंच के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के आवास का घेराव करने की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की उत्तराखंड में एंट्री बैन करने की मांग की। रविवार को संघर्ष मंच से जुड़े कार्यकर्ता ऋषिकेश के कोयलघाटी में एकत्रित हुए। जहां से जुलूस की शक्ल में वह विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के आवास की ओर बढ़े। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पहले ही विधायक की कॉलोनी के मुख्य गेट को बंद कर दिया था। आवास तक पहुंचने में नाकाम रहने पर प्रदर्शनकारियों ने गेट के बाहर ही प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान मंच के सदस्यों ने अपनी मांगों को दोहरा...