पिथौरागढ़, जनवरी 8 -- जनमंच ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। गुरुवार को यहां विरोध-प्रदर्शन करते हुए उन्होंने मामले में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की चुप्पी को लेकर भी सवाल उठाए। नगर के टकाना में जनमंच के संयोजक भगवान रावत के नेतृत्व में लोग एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और पुतला जलाया। रावत ने कहा कि लंबा समय बीत जाने के बावजूद उत्तराखंड की बेटी अंकिता को न्याय नहीं मिल सका है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि जनता न्याय की मांग को लेकर सड़कों में संघर्ष कर रही है और जिम्मेदार मौन बैठे हुए हैं। रावत ने कहा कि आखिर वीआईपी कौन है, इसे अब तक सरकार सार्वजनिक नहीं कर सकी है। कहा कि प्रदेश सरकार को जांच अब सीबीआई को सौंप देनी चाहिए। यहां सुबोध बिष्ट, प्रदीप मेहता, हेमराज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.