विकासनगर, जनवरी 4 -- अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर रविवार को भाजपा ने विकासनगर के पहाड़ी गली चौक पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता गुलेरिया ने कांग्रेस पर अपुष्ट और वायरल वीडियो के आधार पर शर्मनाक राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव से पहले वीआईपी का राग अलाप कर अपनी राजनीतिक नाकामियों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है। कहा कि जब अंकिता हत्याकांड सामने आया था, उस समय तत्कालीन डीजीपी ने सार्वजनिक रूप से अपील की थी कि यदि किसी को भी कथित वीआईपी के बारे में जानकारी है तो सामने आकर बताए। लेकिन तब कांग्रेस ने कोई ठोस जानकारी या सबूत नहीं दिया। अब मामला अदालत में निर्णायक मोड़ तक पहुंच चुका है, तब अपुष्ट वायरल वीडियो के सहारे राजनीति की जा रही है। प्रदर्शन करने वालो...