देहरादून, अगस्त 21 -- हरिद्वार। बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने सीबीआई जांच की धीमी गति पर सवाल उठाते हुए जांच की वर्तमान स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की है। प्रेस क्लब सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कांग्रेस शुरुआत से ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करती रही है। पार्टी ने मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदेशभर में धरने-प्रदर्शन भी किए। उन्होंने कहा कि लंबे जनदबाव और अंकिता के परिजनों की मांग के बाद राज्य सरकार ने जनवरी 2026 में मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति की थी। इसके बाद सीबीआई ने केस दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन कई माह बीतने के बावजूद जांच की प्रगति स्पष्ट नहीं है। कांग्रेस का आरोप है कि अंकिता के परिजनों द्वारा जिन दो वरिष्ठ भाजपा नेताओं के ...