देहरादून, जुलाई 18 -- देहरादून। प्रेस क्लब में शनिवार को अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने प्रेस वार्ता कर अंकिता हत्याकांड में पूर्ण न्याय न मिलने का आरोप लगाया। मंच ने कहा कि मामले में फैसला आए एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन कई महत्वपूर्ण सवाल अब भी अनुत्तरित हैं। वक्ताओं ने 'वीआईपी' की पहचान सार्वजनिक करने और घोषित सीबीआई जांच पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों की ओर से एडीजे कोर्ट, कोटद्वार के फैसले को हाईकोर्ट नैनीताल में चुनौती दी गई है, जिस पर 20 जुलाई को सुनवाई होनी है। मंच ने न्याय की लड़ाई जारी रखने का संकल्प दोहराया। यह भी पढ़ें- अंकिता को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन होगा तेज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...