विकासनगर, जनवरी 5 -- अंकिता हत्याकांड को लेकर सोमवार को भी पछुवादून में राजनीति गरमाई रही। भाजपा ने कांग्रेस पर मृतक की आत्मा को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कालसी से लेकर सेलाकुई तक प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रदेश की बेटी की मौत पर राजनैतिक रोटियां सेंकने का काम कर रही है। विकासनगर में शहर मंडल कार्यकर्ताओं ने डाकपत्थर तिराहे पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग ने कहा कि कांग्रेस इस पूरे मामले पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाकर जनता को भ्रमित कर रही है। अगले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को अभी से अपनी हार दिखाई दे रही है, लिहाजा जनता का ध्यान भटकाने के लिए प्रदेश की बेटी पर ही घटिया राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा और भाजपा नेताओं पर आरोप लगाने वाले कांग्रेसी ...