हरिद्वार, दिसम्बर 28 -- अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कैंडल मार्च भी निकाला गया। इसका नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश प्रताप राणा ने किया। इस मौके पर महेश प्रताप राणा और वरिष्ठ नेता वीरेंद्र रावत ने कहा कि भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा जनता के सामने आ चुका है। उत्तराखंड की बेटी को न्याय मिलना चाहिए। जिस कथित ऑडियो में जिन-जिन नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं, उनकी जांच होनी चाहिए। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि भाजपा शासन में बेटियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि और पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि जब तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक जनआंदोलन जारी रहे...