विकासनगर, अगस्त 23 -- अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं किए जाने और मामले में कथित वीआईपी के नाम का खुलासा न होने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर मामले में जांच की स्थिति स्पष्ट करने और अंकिता के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि अंकिता भंडारी उत्तराखंड की बेटी थी और उसे अब तक पूर्ण न्याय नहीं मिल पाया है। कांग्रेस और प्रदेश की जनता ने न्याय की मांग को लेकर लगातार आंदोलन किए, जिसके बाद वर्ष 2022 में सरकार को मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति करनी पड़ी। यह भी पढ़ें- 'अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की प्रगति सार्वजनिक हो' बावजूद इसके वर्ष 2026 आ जाने के बाद भी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक ...