देहरादून, जनवरी 8 -- पौड़ी। अंकिता भंडारी प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग को लेकर नैनीडांडा कांग्रेस कमेटी ने तहसील मुख्यालय धुमाकोट में प्रदर्शन कर रैली निकाली गई। जिला महामंत्री रश्मि पटवाल व नव निर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय धुमाकोट में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सीबीआई जांच की मांग की। एसडीएम धुमाकोट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करते हुए अंकिता भंडारी प्रकरण पर सीबीआई जांच की मांग की गई। प्रदर्शन में मनीष सुंद्रियाल, सुरेंद्र बिष्ट, गबर सिंह बिष्ट, सोहन सिंह, विरेंद्र पटवाल, राम निवास, दीपक रावत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.