रुडकी, जनवरी 4 -- उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में पूर्ण न्याय की मांग को लेकर रविवार देर शाम मंगलौर में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व विधायक काजी निजामुद्दीन समेत सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। कैंडल जलाकर अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। अंकित भंडारी हत्याकांड में हाल ही में कथित वीआईपी की संलिप्तता के नए आरोपों ने फिर से राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है, जिसके चलते न्याय की मांग तेज हो गई है। रविवार देर शाम को मंगलौर में कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने नारे लगाते हुए कहा कि अंकिता को न्याय तभी मिलेगा जब मामले की गहराई से जांच हो और सभी संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की जाए। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी उत्तराखंड की बेटी थी। उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.