नैनीताल, दिसम्बर 24 -- नैनीताल, संवाददाता। प्रदेश व जिला कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल की ओर से बुधवार को नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल के नेतृत्व में अंकिता भंडारी को पूर्ण न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा के एक बड़े पदाधिकारी का चीना बाबा मंदिर चौराहा मल्लीताल में पुतला दहन किया गया। नगर अध्यक्ष अनुपम ने कहा, कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली पार्टी के लिए यह अत्यंत शर्मनाक है। राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। नगर अध्यक्ष ने मांग की, कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच सीबीआई को सौंपी जाए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट, मुन्नी तिवारी, सुनीता आर...