रुद्रपुर, जनवरी 4 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार की देर शाम शैल सांस्कृतिक समिति शैल परिषद ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और सीबीआई जांच की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों ने वीआईपी का नाम उजागर करने और सीबीआई जांच की मांग की है। रविवार की शाम गंगापुर रोड दक्ष चौराहे से शैल भवन कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में प्रभावशाली और वीआईपी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। जो बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जब तक अंकिता भण्डारी को न्याय नहीं मिलता तब तक आक्रोश नहीं थमेगा और सीबीआई जांच की मांग पूरी नही होती तब तक लोग चुप नही बैठेंगे। कैंडल मार्च में किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, पूर्व विधायक राज...