प्रयागराज, जनवरी 5 -- प्रयागराज। उत्तराखंड की अंकिता भंडारी हत्याकांड के खिलाफ सोमवार को स्त्री मुक्ति लीग और दिशा छात्र संगठन ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास गेट के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में शामिल सभी दोषियों को कड़ी सजा देने और तथाकथित 'वीआईपी' की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। इस अवसर पर पूजा, आरती, सौम्या, रचिता, पूनम, प्रियांशु, संजय, जय, हर्ष, अंजलि, चन्द्रप्रकाश, संजय, उत्कर्ष आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...