देहरादून, अगस्त 27 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने अंकिता भंडारी मामले में न्याय की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ढोलक, चिमटा बजाकर अंकिता को इंसाफ दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने सीएम आवास कूच करने की कोशिश की। पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। गुरुवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय से अंकिता भंडारी सहित प्रदेश की बेटियों और बहनों के न्याय की राखियां लेकर मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हाथीबड़कला में रोक लिया। बैरीकेडिंग पर रोकने पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की हो गई। यह भी पढ़ें- अंकिता...