देहरादून, जुलाई 18 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय मिलने में हो रही देरी पर गहरा आक्रोश जताते हुए आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है।अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच की ओर से शनिवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि यदि सीबीआई जांच में तेजी नहीं लाई गई और आरोपियों की जमानत रोकने के लिए हाई कोर्ट में मजबूत पैरवी नहीं हुई, तो पूरे राज्य में उग्र आंदोलन किया जाएगा। मंच की निर्मला बिष्ट ने कहा कि 20 जुलाई को न्यायालय में मामले की सुनवाई है, जहां तीनों दोषी सजा कम कराने और जमानत की मांग कर रहे हैं। सरकार को इसे रोकने के लिए पूरी ताकत लगानी चाहिए। सुजाता पॉल ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने इस मामले में बुलडोजर चलाकर साक्ष्य मिटाने की जांच भी होनी चा...