रुद्रपुर, दिसम्बर 31 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच और वीआईपी को सामने लाकर फांसी देने की मांग को लेकर बुधवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष और कांग्रेसी नेता संजय जुनेजा और वार्ड 11 के पार्षद प्रत्याशी रहे अभिमन्यु साना ने संजयनगर खेड़ा के दुर्गा मंदिर में अपना मुंडन कराया। इस दौरान संजय जुनेजा ने कहा कि अगर प्रदेश की एक बेटी को न्याय दिलाने के लिए इस हद तक जाना पड़े तो ऐसे लोकतंत्र की जरूरत नहीं है। संजयनगर खेड़ा वार्ड 11 के दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार शाम कांग्रेस द्वारा सरकार के विरोध में अंकिता हत्याकांड में वीआईपी के नाम को सामने लाने और सीबीआई जांच की मांग को लेकर मुंडन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहले विधिपूर्वक हवन किया गया। फिर कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद संजय...