हरिद्वार, दिसम्बर 28 -- अंकिता भंडारी की हत्या के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने को लेकर रविवार को हरिद्वार में जनाक्रोश फूट पड़ा। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा, उक्रांद और मूल निवास भू-कानून समिति के नेतृत्व में जनाक्रोश रैली हुइई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने करीब दो किलोमीटर लंबी रैली निकालकर सरकार से विरोध दर्ज कराया। इस दौरान 'अंकिता को न्याय दो' और 'दोषियों को सजा दो' जैसे नारे गूंजते रहे। नवोदय चौक पर प्रदर्शनकारियों ने कुछ समय के लिए सड़क जाम की। इसके बाद पुतला फूंककर सरकार से विरोध दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस संवेदनशील मामले में चुप्पी साधे हुए है। दोषियों को संरक्षण दिया जा रहा है। इस रैली में मूल निवास भू-कानून समिति के मोहित डिमरी, लुसून टोडरिया, स्वाभिमान मोर्चा के प्रमोद काला, हिमांश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.