अल्मोड़ा, दिसम्बर 28 -- यूकेडी ने अंकिता हत्याकांड, स्थायी राजधानी गैरसैंण, सशक्त भू कानून बनाने की मांग को लेकर यहां जनाक्रोश रैली निकाली। इस दौरान पदाधिकारियों ने भाजपा और कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय दलों की नीतियों पर जमकर प्रहार किए। कहा कि दोनों दलों ने बारी-बारी से राज्य को गर्त में धकेलने का काम किया है। रैली सुबह विजय चौक से शुरू मुख्य बाजार, केमू स्टेशन से तहसील परिसर पर पहुंची। यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट के मार्फत राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने की मांग उठाई गई। कहा कि इस मामले में भाजपा कांग्रेस ने छलने का कार्य किया। अंकिता के कातिल अभी भी जिंदा हैं। वीआईपी खुले में घूम रह हैं। इसके अलाव मूल निवास, गैरसैंण राजधानी के मुद्दे भी ठंडे बस्ते में हैं। रानीखेत और रामगंगा जिले बनाने की मांग पर कोई सुनवाई नहीं है। इस दौ...