काशीपुर, जनवरी 10 -- जसपुर। कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने अंकिता भंडारी केस में सीबीआई जांच को राज्य की जनता और कांग्रेस की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि जनता को पूरा न्याय तब मिलेगा जब इसमें वीआईपी सलाखों के पीछे होगा। शनिवार को विधायक आदेश चौहान ने कहा कि अंकिता भंडारी केस में सीबीआई जांच पहले ही की जानी चाहिए थी। जनता सड़कों पर आ गई। तब सरकार जागी। उन्होंने इसे जनता और कांग्रेस की जीत बताया। कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर सदा जनता के संग लड़ाई लड़ती आई है। यहॉ गजेंद्र सिंह, अपर्व चोहान, सर्वेश सिंह, राहुल बंटी, जुनैद आलम, जुबैद आलम, खेम सिंह प्रधान आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.