वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 20 -- लखनऊ में स्कूल वैन ड्राइवर की दरिंदगी की शिकार चार साल की मासूम बच्ची ने इलाज के दौरान हालत सामान्य होने पर वैन चालक की करतूत बयां की। बच्ची ने बताया कि अंकल रोज सब बच्चों को उनके घर छोड़ने के बाद उसे आगे की सीट पर बैठाते थे। उससे गंदी हरकत करते थे। मना करने पर वह वैन से फेंक देने की धमकी देते थे। बहुत डराते थे। बच्ची की बयान सुनकर घरवालों के रोंगटे खड़े हो गए। तालकटोरा पुलिस ने आरोपी वैन चालक गिरीश को जेल भेज दिया। पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमलेश कुमार दीक्षित के मुताबिक, आरोपी गिरीश राजाजीपुरम सी ब्लाक सपना कालोनी का रहने वाला है। आरोपी की वैन स्कूल में अनुबंधित नहीं थी। गिरीश तीन साल से वैन चला रहा था। वैन भी बरामद कर ली गई है। रोजाना बच्चों को लेकर उन्हें स्कूल ले जाता और फिर छुट्टी होने पर घर छोड़ने जाता था।...