सिद्धार्थ, अप्रैल 2 -- उस्का बाजार। उस्का बाजार क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय उंटापार व उच्च प्राथमिक स्कूल सरौली कोठी में ऐनुअल फंक्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों में अंकपत्र भी वितरित किया गया। प्रधानाध्यापक प्रदीप जायसवाल व शैलेश साहनी ने परीक्षाफल वितरित करते हुए बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कक्षा आठ की छात्राओं का स्कूल से विदाई का कार्यक्रम भी रखा गया। छात्राएं जाते समय भावुक हो गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...