बगहा, मार्च 6 -- बेतिया/वाल्मीकिनगर। वाल्मीकिनगर थाने के धंगड़हिया गांव में पांच लाख रुपये दहेज के लिए वर पक्ष के लोग बारात लेकर नहीं पहुंचे। बारात 19 फरवरी को आने वाली थी। चौतरवा के कौलांची निवासी वर पक्ष के लोगों ने शादी के एक दिन पूर्व फोन कर लड़की के पिता से पांच लाख रुपये दहेज की मांग करते हुए बारात ले जाने से इनकार कर दिया। लड़की के पिता वर पक्ष के दरवाजे पर पहुंचे तो उनके साथ गाली-गलौज व हाथा-पायी कर उन्हें भगा दिया गया। वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मुकेश चन्द्र कुमर ने बताया कि वाल्मीकिनगर के धगडहिया निवासी नथुनी पटेल की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गयी है। जिसमें कौलांची निवासी मुकेश पटेल, उसके पिता गया पटेल, राकेश पटेल तथा रामावती देवी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। छानबीन में दोषी पाए गए लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर में नथु...