रांची, अप्रैल 27 -- खूंटी, संवाददाता। जिले के सोयको थाना क्षेत्र अंतर्गत बाड़ेडीह बलंगा गांव निवासी 45 वर्षीय बुद्धदेव मुंडा का शव सोमवार को पुलिस ने बलंगा नदी के बीच स्थित एक चट्टानी गुफा से बरामद किया। शव को छिपाने की नियत से गुफा में चट्टानों के बीच छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, बुद्धदेव मुंडा शुक्रवार से लापता था। अंतिम बार उसे गांव के समीप एक स्थान पर सोते हुए देखा गया था। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। शनिवार को जिस स्थान पर वह सोया हुआ देखा गया था, वहां खून के छींटे पाए गए। इसके बाद आसपास तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। खून के निशानों का पीछा करते हुए परिजन सोमव...