रांची, मार्च 15 -- खूंटी, संवाददाता। राजस्थान भवन, खूंटी में रविवार को घासी नायक समाज की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस दौरान समाज के संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक एकता को बढ़ावा देने और समाज के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से घासी नायक समाज की जिला स्तरीय कोर कमेटी का गठन किया गया। कोर कमेटी के गठन के साथ ही विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। सर्वसम्मति से विनय नायक को लगातार दूसरी बार समाज का जिलाध्यक्ष चुना गया। नई कमेटी में सावन नायक को महासचिव, सुखमोहन नायक को सचिव, सुदर्शन नायक को कोषाध्यक्ष और विष्णु नायक को मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता बनाया गया। इसके अलावा नागेंद्र नायक और नथन नायक को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं प्रेम नायक, सुरेंद्र राम और टारजन नायक को जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.