रांची, अप्रैल 19 -- खूंटी, संवाददाता। जिले में झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 रविवार को सभी 9 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं की गई थीं। जेपीएससी की इस परीक्षा में कुल 3357 अभ्यर्थियों के शामिल होने की व्यवस्था थी। पहली पाली में 2232 और दूसरी पाली में 2228 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। वहीं पहली पाली में 1125 और दूसरी पाली में 1129 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। किसी भी परीक्षा केंद्र से कदाचार के आरोप में किसी भी अभ्यर्थी के निष्कासन की सूचना नहीं है। यह भी पढ़ें- जेपीएससी की पीटी परीक्षा में शामिल हुए 2396 परीक्षार्थी सभी केंद्रों पर परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हुई और समय पर स...