राहत: 11 रैंक सुधार के साथ राज्य में 25 वें स्थान पर पहुंचा लखीसराय जिला स्वास्थ्य विभाग
लखीसराय, अप्रैल 12 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत भरी खबर है। मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के मामले में लखीसराय ने एक माह के अंदर सुधार करते हुए राज्य में 36वें स्थान से छलांग लगाकर 25वां स्थान हासिल कर लिया है। स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार को प्रशासनिक सख्ती और लगातार निगरानी का परिणाम माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार फरवरी माह की रैंकिंग में लखीसराय जिला 36वें स्थान पर था। जिससे जिले में स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगा था। इस संबंध में प्रकाशित खबर के बाद राज्य स्वास्थ्य समिति और तत्कालीन डीएम मिथिलेश मिश्र ने मामले को गंभीरता से लिया था। इसके बाद जिला स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और सुधार को लेकर पहल शुरू किया गया था। तत्कालीन डीएम की सख्ती और डीपीएम सुधांशु नारायण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.