अमरोहा, मई 21 -- रजबपुर, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने किसान के खाते में सेंधमारी कर 2.30 लाख की आनलाइन शापिंग करने के साथ ही दो लाख रुपये चार खातों में ट्रांसफर कर लिए। इससे पहले पीड़ित के व्हाट्सऐप पर एक कंपनी से ओटीपी भी आया था, जिसे उन्होंने अनदेखा कर दिया था। मोबाइल पर खाते से पैसे कटने अलर्ट मैसेज मिला तो किसान के होश उड़ गए। पीड़ित ने धोखाधड़ी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव पपसरा में किसान अरविंद कुमार का परिवार रहता है। उन्होंने अपना बचत खाता सर्व यूपी ग्रामीण बैंक पपसरा की शाखा में खोल रखा है। यह भी पढ़ें- सब्जी वाले के खाते से निकाले 86 हजार रुपये मंगलवार शाम लगभग चार बजे उनके व्हाट्सऐप पर एक कंपनी से एक मैसेज आया, जिसमें एक ओटीपी था। अरविंद कुमार ने ओटीपी देख कर उसे नजरअंदाज कर दि...