फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। इटावा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हादसों की संख्या बढ़ रही है। जिसके लिए कहीं न कहीं समय बचाने की होड़ और रॉंग साइड की ड्राइविंग जिम्मेदार है। समय बचाने के चक्कर में लोग अपनी और साथी की जान से खिलवाड़ कर रहे है। हाईवे पर रॉँग साइड से आने वाले वाहनों को कोई देखने वाला भी नहीं है। आए दिन हादसे होने के बाद भी जिम्मेदार नहीं चेत रहे हैं और सड़क सुरक्षा अभियान सिर्फ कागजों तक सीमित है। जनपद से इटावा-बरेली राजमार्ग करीब 55 किलोमीटर होकर गुजरता है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आबादी वाले क्षेत्र में भले ही सुरक्षित आवागमन के लिए लेन बनाई गई हो मगर आने-जाने के मार्ग पर जिस तरह से यातायात नियमों की धज्जियां उड़ रही है उसमें कहीं न कहीं जिम्मेदारों की लापरवाही भी सामने आ रही है। आपके अपने अखबार 'हि...