अररिया, दिसम्बर 10 -- अररिया,निज संवाददाता बुधवार की सुबह शहर के गोढ़ी चौक वार्ड वार्ड संख्या नौ एक 22 वर्षीया नवविवाहिता की साड़ी के फंदे से लटकता शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस पहुंची और शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक नवविवाहिता गोढ़ी चौक निवासी नीतीश कुमार की पत्नी सुधा देवी थी। सुधा देवी की शादी इसी वर्ष 21 अगस्त 2025 को गोढ़ी चौक निवासी नीतीश कुमार साथ हुई थी। सुधा देवी की मायके सिमराहा थाना क्षेत्र के पिछयारी झिरूआ है। वह नारायण सिंह की बेटी थी। मृतका के भाई सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि शादी के समय कोई दहेज नहीं लिया गया था। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही पति नीतीश कुमार और उसके परिजनों ने दहेज की मांग शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.