खगडि़या, जून 24 -- कुणाल कुमार की रिपोर्ट : खगड़िया, एक प्रतिनिधिजिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत अगुवानी गांव में मंगलवार को एक बुजुर्ग मचान से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बुजुर्ग की पहचान अगुवानी निवासी 60 वर्षीय बाको साह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग सोए हुए थे। तभी अचानक मचान से नीचे गिर पड़े। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। आनन- फानन में परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हाईयर सेंटर रेफर कर दिया। इधर घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। यह भी पढ़ें- खगड़िया: अगुवानी गांव में मचान से गिरने पर बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, रेफर यह भी पढ़ें- बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र घायल, एक रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...