प्रयागराज, अप्रैल 5 -- प्रयागराज। एमएनएनआईटी के इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन हब, एमएनएनआईटी फाउंडेशन में 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता नवाचार एवं प्रशिक्षण' कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। एप्लाइड मैकेनिक्स विभाग के अध्यक्ष प्रो. एआर पॉल ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, प्रशासन और अनुसंधान में तेजी से बदलाव ला रही है। यह तकनीक कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ सटीक निर्णय और नवाचार को नई गति देती है। डॉ. राम कुमार मिश्रा ने कहा कि यह मंच केवल इन्क्यूबेशन सेंटर नहीं, बल्कि नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने वाला सशक्त केंद्र है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...