::: महिला से मारपीट और छेड़छाड़ में सात पर केस
रामपुर, मई 26 -- शाहबाद। गांव पस्तौर निवासी महिला ने गांव के ही अनवर खां, असलम, नन्हीं पत्नी अनवर खां, मन्तशा पुत्री अनवर खां, सलमान खां, अमीर खां और शबनम पत्नी असलम पर केस दर्ज कराया है। कार्रवाई एसपी के आदेश पर हुई है। महिला के अनुसार, उसके पति व देवर का अनवर से जमीन को लेकर केस चल रहा था। केस उनका पक्ष जीत दिया, जिसके बाद 17 मई को परिवार के लोग खेत जोतने गए थे। आरोप है कि तभी आरोपी वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर हमला बोल दिया। महिला का आरोप है कि उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश हो गई। बचाने आई दूसरी महिला के साथ मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की गई और उसे जमीन पर पटक दिया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.