रांची, अप्रैल 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। जीईएल चर्च छोटानागपुर-असम के मॉडरेटर दोबारा बिशप मॉर्शल केरकेट्टा चुने गए। मंगलवार को गोस्सनर कंपाउंड स्थित एचआरडीसी सभागार में मॉडरेटर और डिप्टी मॉडरेटर का चुनाव हुआ। इसमें छह बिशप उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। इसमें बिशप मॉर्शल केरकेट्टा, बिशप मुरेल विलुंग, बिशप सीमांत तिर्की, बिशप मोहन लाल सिंह मंजर, बिशप दीपक केरकेट्टा, बिशप पावेल लुगून शामिल थे। चुनाव में सेंट्रल काउंसिल के 44 सदस्यों ने मतदान किया और शाम तक वोटों की गिनती हुई। इसके बाद चर्च के महासचिव ईश्वर दत्त कंडुलना ने परिणाम की घोषणा की। डिप्टी मॉडरेटर के पद पर भी दोबारा बिशप मुरेल बिलुंग को चुना गया। जानकारी दी गई कि नए मॉडरेटर और डिप्टी मॉडरेटर का पद ग्रहण समारोह बुधवार सुबह सात बजे से ख्रीस्त गिरजाघर मेन रोड में होगा। डॉ सीएस केरकेटटा...