नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- भारतीय वायुयान अधिनियम के नए नियमों को प्रशासनिक मंजूरी मिली केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को एक याचिका पर सुनवाई के दौरान दी जानकारी नई दिल्ली, विशेष संवाददाता

हवाई किराए में उतार-चढ़ाव रोकने के लिए नए नियम केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि हवाई किराया में अचानक होने वाले उतार-चढ़ाव पर लगाभ लगाने के लिए संबंधित कानून को मंजूरी दे दी गई है और इसे दो सप्ताह के भीतर प्रकाशित कर दिया जाएगा। अब शीर्ष अदालत ने सरकार को प्रकाशित होने वाले नियमों को अगली सुनवाई पर अदालत में पेश करने के लिए कहा है। जस्टिस विक्रम नाथ, आर. महादेवन और ए.के सिंह की पीठ के समक्ष सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 'भारतीय वायुयान अधिनियम, 2024' के इन नए नियमों को दो सप्ताह में प्रकाशित कर द...