वाराणसी, मई 1 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के व्याकरण विभाग के प्रो. ब्रजभूषण ओझा को 'पंडितराज" की उपाधि से अलंकृत किया गया। व्याकरण शास्त्र में उत्कृष्ट विद्वता के लिए शताब्दियों बाद यह सम्मान दिया गया है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित पणिनीय शोधसंस्थानम् में सम्मान समारोह में प्रमाण पत्र के साथ प्रो. ओझा को चांदी का मुकुट पहनाया गया। इस पर 'पंडितराज आचार्य ब्रजभूषण ओझा' नाम अंकित किया गया है। समारोह में छत्तीसगढ़ के विधायक और पूर्व राज्यमंत्री अमर अग्रवाल विशिष्ट अतिथि और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी मुख्य अतिथि रहे। साहित्यकार केन्द्रीय संस्कृत विवि के पूर्व वीसी प्रो. राधाबल्लभ त्रिपाठी सारस्वत अतिथि रहे। यह सम्मान पणिनीय शोधसंस्थान की अध्यक्ष और व्याकरण शा...