,टैलेंट शो में अधिवक्ताओं ने दिखाया हुनर
कानपुर, मई 21 -- कानपुर। बार एसोसिएशन के रामअवतार महाना हाल में गुरुवार को अधिवक्ता टैलेंट शो का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने मंच पर सिंगिंग, डांसिंग, एक्टिंग, डायलॉग, कविता व शायरी में अपना टैलेंट दिखाया। कविता में जगमोहन, गायन में संतोष कुमार धीमान, डांस में रवि कुमार सिंह, डायलॉग में मोहन मिश्रा और अभियन में घनीश कुमार को प्रथम पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संयोजन मोहम्मद तौहीद, सोनल पाठक और भगवत दास ने किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी लल्लन और महामंत्री बिनय कुमार मिश्रा ने हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी को सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- न्यायालय परिसर में बांटा शरबत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.